फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ten unknown cases registered, including 45 named in the case of assault

मारपीट के मामले 45 नामजद सहित दस अज्ञात केस दर्ज

Mon, 17 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ten unknown cases registered, including 45 named in the case of assault
नगरा। थाना क्षेत्र के रेकुवा नसीरपुर गांव में रविवार को सायंकाल हुए मारपीट, बलवा व तोड़फोड़ के मामले में नगरा पुलिस ने 45 नामजद व दस अज्ञात लोगों के विरूद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के रेकुवा नसीरपुर निवासी देवनारायण ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है जून माह में पट्टे की भूमि पर निर्माण करा रहा था। उस समय गांव के मोहन ने पट्टे की जमीन को गड़ही की जमीन बताकर काम रोकवा दिया। पैमाईश के बाद मै अपने पट्टे की जमीन पर दीवार का निर्माण कराया तथा रविवार को ही अपने दीवार पर करकट डाला था। सायंकाल गांव के ही चार दर्जन से उपर लोग हाथ में भाला, कुल्हाड़ी व लाठी डंडा लेकर उसके घर पहुंच गए और उसकी दीवाल गिरा कर करकट को क्षतिग्रस्त कर दिए। मना करने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए पीडि़त तथा उसके पत्नी व लड़कियों के साथ मारपीट किए, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीडि़त के तहरीर पर 45 नामजद व आठ से दस अज्ञात लोगो के खिलाफ मारपीट, बलवा व तोड़फोड़ का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed