फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ten injured including two women in the fight

मारपीट में दो महिलाओं सहित दस घायल

Thu, 01 Jul 2021 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Ten injured including two women in the fight
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित मुक्तिधाम पर बुधवार की आधी रात भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ। इस दौरान दो पक्षों के बीच लाठी- डंडे, ईंट- पत्थर और धारदार हथियारों से जमकर हुई मारपीट में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला व वृद्धा शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीएचसी सीयर पर कराया गया। बताया जाता है कि हल्दीरामपुर में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था। बुधवार की रात मामले ने तूल पकड़ लिया और लाठी डंडे व धारदार हथियारों से लैस हो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के सुभाष तुरहा (48), देवेंद्र तुरहा (45), जयसिंह (13), किरण कुमारी (12) व दूसरे पक्ष के जीउत तुरहा (32) माला देवी गर्भवती (29), शिवम (15), संध्या कुमारी (9) आरती देवी (80) अंशु कुमारी (16) घायल हो गए। इनमें अधिकांश के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed