फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ten black spots on NH-31 to be rectified and potholes filled at a cost of 300 crore.

Ballia News: एनएच 31 पर 300 करोड़ से दस ब्लैक स्पॉट होंगे दुरुस्त, भरे जाएंगे गड्ढे

Tue, 22 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ten black spots on NH-31 to be rectified and potholes filled at a cost of 300 crore.
एनएच-31 बैरिया के समीप सड़क पर बना गड्ढा दे रहा हादसे को दावत। संवाद
बलिया। गाजीपुर-बलिया एनएच 31 की हालत सुधारने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए एनएचआई की तरफ से लगभग 300 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इससे मार्ग का मरम्मत व सुंदरीकरण के अलावा 10 ब्लैक स्पाॅटों पर इंजीनियरिंग का कार्य किया जाएगा। संकेतक, जेब्रा लाइन और ब्रेकर भी बनेंगे।
विज्ञापन

गाजीपुर से बलिया होते हुए बिहार बार्डर मांझी घाट तक जाने वाली एनएच-31 की कुल लंबाई 115 किमी है। इस पर प्रतिदिन हजारों बड़े वाहन गुजरते है लेकिन वर्तमान हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा खराब बैरिया से मांझी तक है। एनएच 31 पर यात्रा करना किसी चुनौतीपूर्ण से कम नहीं है। शहर के अंदर बनाए गए लगभग चार किमी फोरलेन की हालत भी ठीक नहीं है। कई जगह अतिक्रमण तो कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एनएचआई की तरफ से सड़क को बेहतर बनाने व सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। इसमें सड़क का टू लेन बनाने के साथ ही उसे सुंदर व सुदृढ़ बनाया जाएगा।
इसके लिए एनएचआई की तरफ से 300 की परियोजना शासन को भेजा गया है। परियोजना का उद्देश्य यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। मंजूरी मिलने के बाद, सड़क के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
यह परियोजना क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। इससे स्थानीय व्यापार और परिवहन को भी लाभ मिलेगा। शासन से जल्द ही इस प्रस्ताव पर निर्णय आने की उम्मीद है।

प्रस्तावित परियोजना का मुख्य लक्ष्य एनएच 31 को आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाना है।
इसमें सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण और अन्य सुधार कार्य शामिल होंगे। 300 करोड़ रुपये का यह निवेश सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। सड़क की वर्तमान स्थिति: एनएच 31 कई स्थानों पर खराब स्थिति में है। इससे दैनिक यात्रियों और मालवाहक वाहनों को असुविधा होती है। सड़क की मौजूदा हालत के कारण यात्रा का समय बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed