फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ten black spots in four districts crackdown on those who throw stones at trains

Ballia News: रेलवे प्रशासन अपनाएगा सख्ती; चार जिलों में दस ब्लैक स्पॉट, ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालों पर नकेल

Sun, 01 Jun 2025 12:52 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 12:52 AM IST
सार

रेल यात्रा में बाधा पैदा करने वालों पर अब जीआरपी सख्त दिखाई देने वाली है। चार जिलों में दस ब्लैक स्पॉट चुने गए हैं। जानकारी के अनुसार इन्ही जगहों पर रेलयात्री दहशत महसूस करते है और मऊ थाना क्षेत्र इनमें प्राथमिकता पर है। अब ऐसे लोगों पर खास नजर रहने वाली है और कार्रवाई भी की जाएगी।
 

विज्ञापन
Ten black spots in four districts crackdown on those who throw stones at trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वालों पर जीआरपी नकेल कसने की तैयारी में है। इसके लिए चार जिलों के चार थाना क्षेत्र में 10 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक छह ब्लैक स्पॉट मऊ थाना क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम बलिया और गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक है।

विज्ञापन


जीआरपी स्थानीय पुलिस, ग्राम प्रधान व रेलवे ट्रैक के किनारे पर रहने वाले लोगों से संपर्क कर ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर पत्थरबाजों पर शिकंजा कसेगी। रेलवे एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं रोकने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए जीआरपी ने गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और बलिया थानों में छह ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन


इसमें सबसे अधिक छह ब्लैक स्पॉट मऊ थाना क्षेत्र में हैं। जबकि आजमगढ़ में दो और बलिया तथा गाजीपुर में एक-एक ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए गए है। वहीं, ट्रैक के किनारे रहने वाले लोगों ने कहा है कि पत्थरबाजों पर नकेल कसने की मुहिम में जीआरपी का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने इसकी सराहना की है। लोगों ने कहा कि ट्रेन पर हमला देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed