फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tempo overturns while trying to avoid a speeding truck, five injured

Ballia News: तेज रफ्तार ट्रक से बचने में टेंपो पलटा, पांच घायल

Mon, 16 Feb 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns while trying to avoid a speeding truck, five injured
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर– सोनौली राज्य मार्ग पर पंदह गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने रविवार की शाम सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि टेंपो चालक अवध बिहारी चौहान (निवासी जिगिरसर) खेजुरी से सवारियां लेकर सिकंदरपुर की ओर आ रहा था। पंदह गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रक को देखकर चालक ने टेंपो को सड़क से नीचे उतार दिया। लेकिन टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पूनम पाण्डेय (50) पत्नी धनंजय पाण्डेय, गिरजा देवी (35) पत्नी सुनील पाण्डेय, सनी पाण्डेय (13) पुत्र सुनील पाण्डेय तथा प्रमिला पाण्डेय (40) पत्नी विमलेश पाण्डेय सहित कुल पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सनी पाण्डेय और पूनम पाण्डेय की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी । हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed