फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temples of the city will be decorated, satsang buildings will be built

Ballia News: संवरेंगे शहर के मंदिर, बनेंगे सत्संग भवन

Sun, 11 Dec 2022 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Temples of the city will be decorated, satsang buildings will be built
बैरिया। बलिया नगरपालिका परिषद क्षेत्र में पड़ने वाले छोटे-बड़े सभी मंदिरों का सर्वे कराया जाएगा। इन मंदिरों के सुंदरीकरण के साथ सभी मंदिरों पर हरिकीर्तन के लिए चबूतरा या सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय रविवार को सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार और अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह के साथ बैठक में लिया। बैठक में सांसद ने कहा कि इस कार्य में सांसद निधि से मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी मंदिरों पर हरिकीर्तन एवं भजन गाने के लिए वाद्ययंत्रों जैसे ढोलक, हारमोनियम, झाल, तबला, नाल, मंजीर आदि खरीदने के साथ मंदिरों के लिए लाउडस्पीकर एवं साउंड बॉक्स आदि की व्यवस्था की बात भी कही। अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह से कहा कि गंगा के उस पार पुराने भृगु मंदिर के विकास के लिए कार्ययोजना बनाएं। भृगु कारिडोर के निर्माण के साथ पुराने मंदिर को भी विकसित और आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने गंगा घाट तक भृगु मंदिर से पक्की सड़क बनवाने की बात कही। कहा कि इस पर जल्द काम शुरू होगा। नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार ने भरोसा दिया कि जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने सांसद और सरकार से सहयोग का आग्रह किया। सांसद ने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों के लिए भरपूर सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed