{"_id":"6a4172afbceb5409b90e4128","slug":"temperatures-have-been-above-40-degrees-for-a-week-after-a-brief-respite-in-the-morning-the-day-sees-intense-sunshine-ballia-news-c-190-1-bal1002-167388-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के पार, सुबह राहत के बाद दिनभर तेज धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री के पार, सुबह राहत के बाद दिनभर तेज धूप
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। सुबह ठंडी हवा चलने से मौसम काफी सुहाना हो गया था लेकिन दो घंटे बाद धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही तीखी धूप व उमस से लोग बेचैन दिखाई दिए। कुछ दूर पैदल चलने पर लोग पसीना-पसीना हो जा रहे थे। दोपहर मेंं घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कें सुनसान नजर आ रही थी।
अवकाश का दिन होने के कारण लोग परिवार के साथ घर में ही समय बिताया। बिजली की कटौती लोगों की परेशानी को और बढ़ा दे रही थी। पशु-पक्षियों के लिए भी यह गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। भीषण गर्मी के कारण बाजारों में भीड़ कम हो गई है। व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ा है। निर्माण कार्य और अन्य बाहरी गतिविधियों में लगे श्रमिकों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि रात में भी लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। मौसम विशेष प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव के आसार दिखाई नहीं दे रहे है। बीच-बीच में आसमान में बादलों के आने व हवा चलने का दौर चलता रहेगा।