{"_id":"687bee17c7abdcc1c5047b7b","slug":"temperature-increased-by-5-degrees-possibility-of-rain-in-two-three-days-ballia-news-c-190-1-bal1002-144429-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 5 डिग्री बढ़ा तापमान, दो-तीन दिन में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 5 डिग्री बढ़ा तापमान, दो-तीन दिन में बारिश की संभावना
विज्ञापन
बलिया। चार दिनों तक बारिश के बाद भीषण गर्मी व उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को पांच डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने से पंखा, कूलर व एसी का भी असर नहीं हो रहा है। न्यूनतम तापमान भी 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा हुआ है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 30.50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो-तीन दिन में अच्छी बारिश की संभावना की उम्मीद है। सुबह से ही तीखी धूप निकली तो लोगों की परेशानी बढ़ गई। थोड़ी दूर पैदल चलने पर लोग पसीना से तर-बतर हो जा रहे थे। चार दिनों तक मौसम पूरी तरह से सुहाना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी लेकिन बारिश थमने के बाद आसमान से सूर्य की किरणें लोगों को बेहाल कर रही है। इसके साथ ही उमस भी बना हुआ है। हालांकि बीच-बीच में हवा चलने से लोगों को राहत जरूर मिल रही थी।
गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि तापमान में वृद्धि जरूर हुई लेकिन दो से तीन दिनों के अंदर अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, खेती के लिए भी लाभदायक होगा।