फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   telemedicine in ballia

टेली क्लीनिक केंद्र का शुभारंभ

Sat, 22 May 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
telemedicine in ballia
बलिया। उत्तर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ शाखा बलिया द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कार्यालय पर टेली क्लीनिक केंद्र का डॉ. दिवाकर तिवारी विभाग प्रमुख आजमगढ़ द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया। उन्होंने बताया कि टेली क्लीनिक केंद्र का उद्देश्य कोरोना आपदाकाल में ओपीडी सेवा एवं प्राइवेट क्लीनिक बंद रहने के कारण सामान्य मरीजों को उपचार सहायता उपलब्ध कराना है। बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने जनपद के विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलकर नि:शुल्क परामर्श के लिए टेली क्लीनिक सेवा आरंभ किया है। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं जिला मंत्री राजू राय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया। उन्होंने बताया कि जनपद के लिए व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 7007438943 एवं केंद्रीय कार्यालय दिल्ली के व्हाट्स एप नंबर 8368333635 पर प्रतिदिन सेवा ली जा सकती है। इस मौके पर रंजन तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, राजू राय, प्रदीप राय, डॉ. शशिकांत तिवारी, राजेश तिवारी आदि रहे। जिलाध्यक्ष सहदेव चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed