फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsildar beat up BJP Mandal President in Ballia

लॉकडाउन के बीच बलिया में सड़क पर मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष को तहसीलदार ने पीटा

Fri, 17 Apr 2020 09:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar beat up BJP Mandal President in Ballia
सांकेतिक तस्वीर।

कोविड-19 को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच बलिया में सड़क पर मिले भाजपा के मंडल अध्यक्ष को शुक्रवार की शाम तहसीलदार बेल्थररोड ने पीट दिया। इसे लेकर भाजपाइयों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देने के साथ ही मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष समेत उच्च अधिकारियों को भी दी है। देर रात तक भाजपाई उभांव थाने पर जमे हुए थे।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि हम बिल्थरारोड सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीपी चौधरी से सैनिटाइजर लेने गए थे। बाइक द्वारा वापस लौटते समय चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पहले से मौजूद तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह ने रोककर भद्दी भद्दी गाली देते हुए 10 डंडा मार दिए। कहा कि हम भाजपा वालों को ही ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष का क्या मतलब होता है। तहसीलदार के दुर्व्यवहार को लेकर संतोष गुप्ता ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर इनके विरुद्ध आवश्यक करवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आये दिन किसी ना किसी को तहसीलदार द्वारा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार द्वारा किये गए दुर्व्यवहार को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओंके आक्रोश व्याप्त है। बेल्थरारोड उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में भाजपा नेता सतीश गुप्त के साथ तहसीलदार द्वारा दुर्व्यवहार का मामला संज्ञान में आया है।


पता लगाने के बाद तहसीलदार द्वारा बताया गया कि भाजपा नेता ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। एसडीएम का कहना है कि तहसीलदार के अनुसार पद के घमंड में ग्राम प्रधान ने अनर्गल टिप्पणी की। इसके चलते सख्ती बरतते हुए लॉकडाउन के पालन का निर्देश दिया गया। पीटने का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed