{"_id":"67d5d663f7ee8b747404a108","slug":"teens-body-found-in-house-accused-of-killing-by-poisoning-ballia-news-c-190-1-bal1001-135547-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घर में मिला किशोर का शव, जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घर में मिला किशोर का शव, जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। सीसोटार गांव में शुक्रवार को 17 वर्षीय युवक की उसी के घर में संदिग्धावस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, क्योंकि उसकी स्वजातीय एक नाबालिग लड़की ने भी इसी दौरान विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
सीसोटार (पश्चिम टोला) गांव निवासी कृष कुमार राजभर पुत्र संजय राजभर होली के दिन शुक्रवार को अपने घर पर ही था। परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे। परिवार के सदस्य जब देर शाम को वापस घर पहंुच तो कृष को अचेत अवस्था में देख कर सन्न रह गए। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर पहंुचे। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक लड़की से कृष का प्रेम प्रसंग चल रहा था। होली के दिन शुक्रवार को लड़की ने उसे अपने घर बुलाया और उसके परिजनों ने कृष कुमार को खाने में जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पाण्डेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।