{"_id":"6288e0eb992ca416f3362dfe","slug":"teenager-injured-in-harsh-firing-serious-ballia-news-vns654656052","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में किशोर घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में किशोर घायल, गंभीर
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव में पूर्व मंत्री व घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद के दामाद के घर आई बरात में नाच के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर के पेट में गोली लग गई। गोली पर उसे सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने रेफर कर दिया। घटना को लेकर गांव में खामोशी है। वही पुलिस ने इस मामले में घायल किशोर के पिता की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव में शुक्रवार को धर्मेंद्र राजभर की पुत्री की शादी थी। धर्मेंद्र भाजपा के पूर्व मंत्री व सांसद हरिनारायण राजभर के दामाद बताए जाते हैं। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव से रात में बरात आने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान घर से कुछ दूरी पश्चिम दिशा में लगे टेंट में बरातियों के मनोरंजन के लिए नर्तकियों द्वारा नृत्य का प्रबंध किया गया था। देर रात नृत्य में एक युवक द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई, गोली दूल्हे की तरफ से बरात में आए सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव निवासी गोलू (15) पुत्र विजयनाथ राजभर के पेट में जा लगी। किशोर के गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस बावत उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में घायल किशोर के पिता विजय नाथ राजभर की तहरीर पर एक अज्ञात के खिलाफ धारा 336 व 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, घायल किशोर को परिजनों द्वारा बीएचयू वाराणसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।