फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager gang-raped, accused arrested

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped, accused arrested
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना में गड़वार पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन

तहरीर में उल्लेख किया गया है कि मेरी नाबालिग पुत्री शुक्रवार की देर शाम खेत जा रही थी। इसी बीच अकेला पाकर गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार की सुबह किसी तरह मेरी पुत्री घर पहुंची और घटना के बारे में आपबीती बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोलू, राजू व राहुल के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी गोलू समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं बालिका को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed