{"_id":"600da8148ebc3e340058afd1","slug":"teenager-dies-due-to-pickup-hit-angry-villagers-jammed-ballia-news-vns5709969166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के धक्के से किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप के धक्के से किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
बैरिया क्षेत्र के सोनबरसा में दुर्घटना के बाद सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते सांसद वीरेन्द्र सि?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
बैरिया। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास एनएच 31 पर रविवार को दोपहर में खेत में काम कर रहे पिता को खाना पहुंचा कर घर लौट रहे किशोर को पिकअप ने धक्का मार दिया। इस हादसे में किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। उधर, चालक पिकअप लेकर भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोपहर में एनएच 31 पर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सांसद वीरेंद सिंह मस्त व एसडीएम के आश्वासन पर अपराह्न तीन बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
सोनबरसा निवासी सुनील माली (15) पुत्र भूलन माली रविवार को दिन में लगभग 12 बजे खेत में काम कर रहे पिता को खाना पहुंचा कर घर वापस लौट रहा था। वह गांव के पास सड़क किनारे से गुजर रहा था कि बिहार की ओर से आ रही पिकअप ने सुनील को धक्का मार दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीण जब तक मौके पर जुटते चालक तेजी से पिकअप लेकर भाग निकला। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच 31 को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ संजय त्रिपाठी ने जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण पुलिस को देखते ही उग्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। घटना स्थल पर पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद मौके से ही डीएम, एसडीएम व सीओ से बात की और तत्काल मौके पर पहुंचकर जाम समाप्त कराने और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने को कहा। इसके बाद सपा नेता मनोज सिंह भी मौके पर पहुंचे और इसके लिए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया और पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की। दुर्घटना के लगभग तीन घंटे बाद क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने 10 दिनों के अंदर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने व सोनबरसा मोड़ पर गति अवरोधक बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हो गया। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली पिकअप को बरामद कर लिया गया है और चालक प्रिंस मिश्र निवासी केवरा थाना बांसडीह कोतवाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पकड़े गए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।