फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager dies due to high currents flowing through current, two scorched

करंट प्रवाहित हो रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने किशोरी की मौत, दो झुलसी

Tue, 14 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to high currents flowing through current, two scorched
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर जाहिदपुर ग्राम में मंगलवार को हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि एक महिला व एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं करंट से झुलसी महिला और किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ग्राम निवासी आरती (16), जानकी (54) और शिवानी (14) घास काटने के लिए खेत की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में हाईटेंशन तार गिरा हुआ था। उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। रास्ते में जाते समय महिला और किशोरियां तार की चपेट में आ गई, जिससे आरती की मौके पर मौत हो गई जबकि जानकी और शिवानी झुलस गईं। सीएचसी सीयर से शिवानी को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed