{"_id":"68278e580a2941b233035aae","slug":"teenager-dies-after-consuming-toxic-substance-ballia-news-c-190-1-ana1001-139848-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विषाक्त पदार्थ खाने से किशोरी की मौत
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कचुअरा गांव निवासी एक किशोरी ने बृहस्पतिवार की रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर उसने डायल-112 पर पुलिस को फोन कर दिया। जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
कचुअरा गांव निवासी मोहन गोंड की 15 वर्षीय बेटी आरती कक्षा आठ की छात्र थी। रात करीब एक बजे के घर से छह मीटर दूर मंदिर के पास उसने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर खुद ही डायल- 112 पर पुलिस को फोन जान बचाने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे पीआरवी कर्मी उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों को भी सूचना दे दी। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद मृत लाया घोषित कर दिया।
किशाेरी की मां ने गांव के बगल के कुछ लड़कों पर बेटी को बुलाकर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि रात में किशोरी ने ही डायल-112 पर पुलिस को फोन किया था। हालांकि उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। अगर परिजकों से कोई तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।