फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teenager critically injured in road accident; referred to Varanasi

Ballia News: सड़क हादसे में किशोर गंभीर घायल, वाराणसी रेफर

Tue, 29 Sep 2026 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager critically injured in road accident; referred to Varanasi
बैरिया। थाना दोकटी क्षेत्र के सावन छपरा निवासी 15 वर्षीय अनीश मौर्य सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करीब छह दिन पहले हुई थी। यह हादसा खपड़िया बाबा गेट के समीप लालगंज मार्ग पर हुआ। लालगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर बलिया रेफर कर दिया। बलिया में सुधार न होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। अनीश की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है। अनीश के पिता वृंदावन मौर्य ने बैरिया कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने जिम्मेदार बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed