फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Man with 50,000 bounty arrested in witness murder case

Ballia News: गवाह हत्याकांड में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Man with 50,000 bounty arrested in witness murder case
गड़वार पुलिस द्वारा पकड़ा गया गवाह हत्याकांड का आरोपी। पुलिस विभाग
गड़वार/ चिलकहर (बलिया)। पुराने हत्याकांड के गवाह विनोद उपाध्याय की हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित देवेन्द्र उपाध्याय को मंगलवार की सुबह एसटीएफ लखनऊ, स्वाट-सर्विलांस और गड़वार पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे जिगनी रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि गड़वार थाने में हत्या सहित अन्य मामले में दर्ज प्राथमिकी में देवेन्द्र उपाध्याय नामजद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के मुताबिक, मामले की तहकीकात में सामने आया था कि असनवार निवासी विनोद उपाध्याय 16 फरवरी 2023 को पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की गोली मारकर हुई हत्या के मुकदमे में गवाह थे। चार जुलाई 2026 को विनोद घर से रघुनाथपुर गांव दूध पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान एक हादसे में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सौरभ उपाध्याय, गोविंद चौहान, सोनू चौहान और सूरज चौहान को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। देवेन्द्र उपाध्याय के खिलाफ गड़वार में वर्ष 2024 में पुलिस के अनुसार देवेन्द्र उपाध्याय के खिलाफ वर्ष 2024 में गड़वार थाने में जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed