{"_id":"64b17d639f3819939805b41a","slug":"teenager-and-youth-died-due-to-lightning-ballia-news-c-20-1-292724-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिजली गिरने से किशोरी और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिजली गिरने से किशोरी और युवक की मौत
विज्ञापन
नगरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर (कक ) में शुक्रवार को दोपहर बाद बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उभांव थाना क्षेत्र के बनकरा ग्राम में बृहस्पतिवार को अपराह्न आसमान में गरज चमक के साथ बिजली गिर जाने से एक किशोरी की गंभीर रूप से झुलस कर मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।
नगरा थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी 16 वर्षीय विकेश खरवार पुत्र ओमप्रकाश खरवार अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी बीच बारिश शुरु हो गई। बिजली गिरी और चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजन उसे पीएचसी नगरा ले गए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के बनकरा ग्राम के खेत में निशा कुमारी (17) पुत्री श्रीराम राजभर, प्रियंका (18) पुत्री संतोष राजभर, लालमणि (45) पत्नी संतोष व आशा (52) पत्नी श्रीराम खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान आसमान से गरज चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी महिलाएं पास के ट्यूबवेल में जाकर छिप गई। इस दौरान आसमान से तेज गति से बिजली ट्यूबवेल के ऊपर गिर पड़ी, जिससे सभी महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में झुलसी महिलाओं को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। एसडीएम एआर फारूकी, उभांव के क्राइम इंस्पेक्टर आरके सिंह ने अस्पताल पहुंच घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।