फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teen injured in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में किशोर घायल

Mon, 26 Oct 2020 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Teen injured in Harsh firing
बलिया। कोतवाली क्षेत्र के बहेरी गांव में रविवार की शाम करीब तीन बजे निकाह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक किशोर को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के धनवती निवासी लयाकत अली बहेरी में किराये के मकान में रहते हैं। उनके घर के बगल में विशुनीपुर से बारात आई थी। जिसमें उनका पुत्र बेलाल (15) भी शामिल था। निकाह के बाद लोग आतिशबाजी करने लगे। इस बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें गोली बेलाल के जंघे में जा लगी और वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व शहर कोतवाल विपिन सिंह मौके पर पहुंच गए। इस बाबत सीओ सिअी एके सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और ना ही हर्ष फायरिंग वाले का पता चल सका है। छानबीन की जा रही है कि किसने हर्ष फायरिंग की। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed