फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teen drowned in Ganges after giving 10th exam

Ballia News: 10वीं की परीक्षा देकर गंगा में नहाने गया किशोर डूबा

Fri, 03 Mar 2023 05:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Fri, 03 Mar 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Teen drowned in Ganges after giving 10th exam
साथ में नहा रहे दो दोस्तों को बचाया गया
विज्ञापन

गंगा में तलाश कर रहे गोताखोर
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। 10वीं का परीक्षा देकर गंगा स्नान करने गया किशोर गंगा के शिवपुर घाट पर डूब गया। उसके साथ नहा रहे दो अन्य किशोर डूबने से बचा लिए गए। सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने पहले जाल से और बाद में गोताखोर को बुलाकर खोजबीन करा रही है।
बैरिया थाना क्षेत्र रानीगंज बाजार निवासी नितिन केशरी (15) पुत्र भैरव प्रयास केशरी दिब्याभा इंटर कालेज श्रीपालपुर में 10वीं की परीक्षा दे रहा था। परीक्षा का अंतिम पेपर देकर वह अपने चार अन्य दोस्तों के साथ घर न जाकर शिवपुर घाट गंगा स्नान करने चला गया। घाट पर कपड़ा खोलकर दो दोस्तों संग नहाने लगा।
विज्ञापन

दो किशोर बाहर बैठकर देखने लगे। नहा रहे तीनों दोस्त डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दो किशोरों को तो बचा लिया लेकिन नितिन केशरी को नहीं बचाया जा सका। नितिन गंगा में डूब गया। सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेलघाट पर पहुंचे। पहले मछली मारने वाले जाल से शव को खोजा गया। नहीं मिलने पर रेवती से गोताखोरों को बुलाकर ढूंढने का प्रयास किया गया। नितिन के पिता भैरव केशरी ने बताया कि मेरे दो पुत्रों में नितिन छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed