फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia jila mahila hospital Teemdars created a ruckus on getting expired milk

बलिया: जिला महिला अस्पताल में मरीजों को बांटा गया एक्सपायर्ड दूध, तीमारदारों ने किया हंगामा

Thu, 14 Apr 2022 05:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2022 05:59 PM IST
सार

बलिया जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को एक्सपायर हुआ पैकेट बंद दूध वितरित कर दिया गया। मरीजों की शिकायत के बाद मामले को जिला अस्पताल ने संज्ञान लिया है। 

विज्ञापन
ballia jila mahila hospital Teemdars created a ruckus on getting expired milk
एक्सपायर्ड दूध के साथ मरीज के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिला महिला अस्पताल में बुधवार को उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब एक्सपायर्ड दूध मरीजों में वितरित किया गया। इसके बाद तीमारदारों ने खूब हंगामा किया। इसके जानकारी होने पर प्रभारी सीएमएस ने कार्यदाई संस्था के वेंडर से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसव महिलाओं को सुबह-शाम दूध वितरण किया जाता है। इसके वितरण का जिम्मा एक संस्था को सौंपा गया है। उसी के कर्मचारी प्रत्येक मरीजों को दूध वितरण करते हैं। बुधवार को भी संस्था के वेंडर ने मरीजों में दूध वितरण किया।
विज्ञापन


इसी बीच शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा निवासी भर्ती मरीज के तीमारदार मनोज गुप्ता की दूध की तारीख पर नजर पड़ गई। उन्होंने इसकी जानकारी साथियों को दी। इसके बाद तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।  इसकी शिकायत प्रभारी सीएमएस से की। जिसके बाद प्रभारी सीएमएस ने कार्यदायी संस्था के वेंडर से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. राशिद ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर संस्था के वेंडर से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा की स्थिति में ब्लैक सूची में डालने को कहा गया है। बलिया में कुछ दिन पहले मरीज को अस्पताल ले जाने के मामले में फंसा स्वास्थ्य विभाग इस घटना से एक बार फिर चर्चा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed