फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Team constituted to investigate delay in construction of GGIC

जीजीआईसी के निर्माण में देरी की जांच को टीम गठित

Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Team constituted to investigate delay in construction of GGIC
सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के डूहा विहरा में निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कालेज के निर्माण में हो रही देर और हीलाहवाली को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय गठित कर दी है। टीम को तत्काल निर्माण कार्य की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने का बाद जीजीआईसी निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को 61.35 लाख रुपये मुहैया कराए गए थे। तत्कालीन डीआइओएस भाष्कर मिश्र की रिपोर्ट के आधार पर उस विद्यालय को डूहा विहरा स्थानांतरित कर दिया गया था। वर्ष 2020 मार्च में कार्यदायी संस्था को डूहा विहरा में जमीन उपलब्ध कराने के बाद भी बालिका इंटर कालेज का निर्माण गति नहीं पकड़ पा रही है।
विज्ञापन

एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी उक्त विद्यालय महज नींव तक ही तैयार हो पाई है। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। इस बाबत कई बार जिलास्तरीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई थी। लगातार मिल रही शिकायतों व अखबारी सुर्खियां बनने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से टास्क फोर्स का गठन कर रिपोर्ट देने का फरमान जारी कर दिया है। गठित समिति में सह जिला विद्यालय निरीक्षक और तहसीलदार सिकंदरपुर को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निदेशक ने जांच को भेजा पत्र
सिकंदरपुर। उप शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल ने कार्यदायी संस्था के निदेशक सहित जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज कर तीन दिन के अंदर उपभोग प्रमाण पत्र और कार्य गुणवत्ता रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। 14 जुलाई को जारी पत्र के माध्यम से कहा गया है कि जिलाधिकारी द्वारा नामित टास्क फोर्स तकनीकी टीम के सहयोग से निर्माणाधीन बालिका विद्यालय के कार्यों की गुणवत्ता सहित अन्य संबंधित बिंदुओं की क्रमवार जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि ससमय कार्यदायी संस्था को अगली किस्त उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed