फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Team arrived to investigate the case of newborn death

Ballia News: नवजात की मौत मामले में जांच करने पहुंची टीम

Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
Team arrived to investigate the case of newborn death
शहर के जगदीशपुर रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जांच की। परिजनों ने दो जनवरी को बिना लाइसेंस के एसएनसीयू वार्ड संचालन और मृत हो चुके बच्चे के उपचार के नाम पर पैसा मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजयपति द्विवेदी ने मामले को संज्ञान लेकर चार चिकित्सकों की जांच कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को निर्देश दिया था। शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार के नेतृत्व में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पीपी सिंह, एसीएमओ डाॅ. योगेन्द्र दास व जिला सर्विलांस अधिकारी डाॅ. अभिषेक मिश्रा ने निजी नर्सिंग होम पहुंच कर प्रपत्रों को खंगाला।
विज्ञापन

इसके उपरांत टीम ने एसनसीयू वार्ड सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की जांच पड़ताल की। जांच टीम को अस्पताल में कई व्यवस्थाएं मानक के विपरीत मिली। टीम ने निजी नर्सिंग होम संचालक को चिकित्सकों व कर्मचारियों का प्रमाण पत्र सहित अन्य बिंदुओं पर जवाब देने के लिए तलब किया है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो निजी नर्सिंग होम में एसएनसीयू वार्ड का रजिस्ट्रेशन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅक्टर की उपलब्धता नहीं है। अग्निशमन विभाग के सीएफओ धीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल को विभाग की तरफ से कोई एनओसी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed