{"_id":"5fb804c58ebc3ec5f0431db5","slug":"teaching-a-woman-who-was-returning-home-from-coaching-two-villages-face-to-face-ballia-news-vns5592147140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से घर लौैट रही युवती से छेड़खानी, दो गांव आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से घर लौैट रही युवती से छेड़खानी, दो गांव आमने-सामने
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से छेड़खानी के बाद दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी होते ही सीओ सिटी के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस गांव में डटी रही। आरोपी युवक के घर के सामने भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।
ईश्वर के पोखरा यादव बस्ती के पास शुक्रवार को रतसर स्थित कोचिंग से घर जा रही युवती को एक युवक ने रोका और उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती ने विरोध किया उसने छेड़खानी की। युवती ने जब इसकी जानकारी परिवार वालों को दी वे भड़क गए। इसके बाद सैकड़ो की संख्या में गांव के लोग आरोपी युवक के गांव की तरफ जाने लगे। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह थाना सिकंदरपुर, गड़वार, खेजुरी, सुखपुरा और पकड़ी की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने लोगों को बीच में रोका और समझाने का प्रयास किया। पुलिस के समझाने के बाद युवती के गांव के लोग वापस लौट गए, लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर आरोपी के घर के सामने फोर्स तैनात कर दी है। युवती के भाई ने गड़वार थाने में तहरीर देते हुए ईश्वर के पोखरा गांव के निवासी एक युवक को नामजद किया है। उसने बताया है कि बहादुरपुर गेट के सामने संबंधित युवक ने छेड़खानी की। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ लिया जाएगा। गांव में कोई बवाल न हो इसके लिए फोर्स की तैनाती की गई है।