यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने की तैयारी है। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा विभाग की छह माह की कार्ययोजना में शामिल है। माना जा रहा है कि इस फैसले से स्कूल में समय से आने की आदत को बढ़ावा मिलेगा। कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी।
शासन माध्यमिक शिक्षा को तकनीकी आधारित बना रही है। जिले में 607 राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय है। इन स्कूलों में करीब 4.25 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। सभी विद्यार्थियों का विवरण यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड हो गया है। विद्यार्थियों की इस मेल आईडी तैयार हो गई है। यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी हो रही है। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी आनलाइन लग रही है। मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की व्यवस्था आनलाइन हो गई है। अब शासन की विद्यालयों में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन लगाने की तैयारी है। डीआईओएस रमेश सिंह के अनुसार शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से छह माह की कार्ययोजना मांगी है। कार्ययोजना में शिक्षकों की हाजिरी आनलाइन शुरू करने का प्रस्ताव है। यह व्यवस्था सितंबर माह से लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। शासन के पत्र के आलोक में सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रार्थना के समय शिक्षकों की लाइव तस्वीर भेजने का निर्देश जारी किया गया है।