फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers took out a procession, locked the schools

शिक्षकों ने निकाला जुलूस, स्कूलों में की तालाबंदी

Tue, 21 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers took out a procession, locked the schools
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BALLIA
बलिया। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शिक्षक सम्मान बचाओ आंदोलन के तहत शिक्षकों ने विद्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउन इंटर कॉलेज से जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने कहा कि एक विधेयक पारित कराकर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक गैर सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के चयन के लिए शिक्षा आयोग का गठन करने का निर्णय लिया है। धर्मनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक दल की ओर से प्रस्तावित अधिनियम में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा संबंधी धारा 18 में संशोधन प्रस्तुत करने का अवसर दिए बिना संशोधनविहीन पारित कर दिया गया।
विज्ञापन

मालती सिंह ने कहा कि यह सरकार पूर्णतया शिक्षक कर्मचारी विरोधी है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अजय सिंह ने इस आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि हम शिक्षकों के साथ सदैव खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और अन्य लंबित मांगों को मनवाने के लिए शिक्षक और कर्मचारी एक साथ मिलकर लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. बृजेश सिंह ने कहा कि हम ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं, जिसमें शिक्षकों और कर्मचारियों पर सरकार द्वारा लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा और विधान मंडल में पारित अधिनियम में धारा 18 को प्रभावी बनाते हुए धारा 21 को निष्प्रभावी बना दिया गया है। बेसिक शिक्षा संघ के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि हमारे पुरोधा जिस तरह से संघर्ष के बल पर अपनी लड़ाई में विजय प्राप्त करते थे, उसी का अनुसरण करना होगा, तभी लड़ाई जीती जा सकेगी।
डॉ. अजय पांडेय ने कहा कि ऐसी निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अजय सिंह ने शिक्षकों और कर्मचारियों की एकता पर जोर देते हुए आह्वान किया कि धारा 18 में संशोधन व पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए हम तैयार हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार राय, विष्णु देव राय, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. शिवकुमार मिश्र, शशि प्रेमदेव, कामेश्वर श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश राय, डॉ. जैनेंद्र पांडेय, हरेंद्र सिंह, अरुण शुक्ला, राधेश्याम पांडेय, समरजीत बहादुर सिंह, अजय सिंह, मीरा सिंह, विद्यासागर दुबे, राघवेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, विजय बहादुर सिंह, विजय शंकर यादव, विजय शंकर सिंह, संगीता चौबे, सत्या पांडेय, प्रियंका श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह शक्ति, महेश सिंह, विजय सिंह, सतीश तिवारी, अब्दुल अव्वल, नसीमुद्दीन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक धर्मनाथ सिंह तथा संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य परिषद के सदस्य रवींद्रनाथ राय ने किया।

शिक्षामित्रों ने तालाबंदी का किया विरोध
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक संघों द्वारा मंगलवार को प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी की घोषणा का विरोध शिक्षामित्रों ने किया। मंगलवार को शिक्षामित्रों ने प्रतिदिन की भांति स्कूल खोलकर पठन पाठन का कार्य करते हुए बच्चों को एमडीएम का भोजन भी कराया। इस संबंध में शिक्षामित्र संगठन के नेता अखिलेश सिंह एवं जितेंद्र राय ने बताया कि शिक्षक संघ ने अपने मांग पत्र में कहीं शिक्षामित्रों का जिक्र तक नहीं किया है। जबकि पूरे प्रदेश में आज भी शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनकी लड़ाई शिक्षक संघ नहीं लड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed