फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers saw the truth of astronomical events in the laboratory

Ballia News: प्रयोगशाला में शिक्षकों ने देखा खगोलीय घटनाओं का सच

Fri, 04 Aug 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers saw the truth of astronomical events in the laboratory
पंदह। शिक्षा क्षेत्र पंदह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेजुरी में बनाई गई आजमगढ़ मंडल की प्रथम आर्यभट्ट खगोलीय विज्ञान प्रयोगशाला में शुक्रवार को शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन

दो दिनी प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन स्पार्क एस्ट्रोनॉमी प्राइवेट लिमिटेड के निशांत तथागत ने एक दर्जन शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों व विद्यालयीय बच्चों को खगोलीय घटनाओं की जानकारी दी। अब तक किताबी ज्ञान के आधार पर खगोलीय और वैज्ञानिक घटनाओं की कल्पना करने वाले छात्र और शिक्षक खुली आंखों से आकाश मंडल की घटनाओं को देख कर काफी रोमांचित हुए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रशिक्षक ने एक एक कर विभिन्न बिंदुओं को रखा। सर्व प्रथम इस अद्भुत प्रयोगशाला की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए प्रशिक्षक ने शिक्षकों को विभिन्न उपकरणों और उसके प्रयोग को समझाया। इसके बाद, ग्रह का भार, ग्रहों का अपने अक्ष पर घूमना, सूर्य और चंद्र ग्रहण की स्थिति, ऋतु परिवर्तन, दिन व रात का होना, न्यूटन के तीनों नियम तथा गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को प्रमाणित कर के दिखाया। इसके अलावा, एंटी ग्रैविटी माडल तैयार कर यह साबित किया कि किसी भी दशा में एंटी ग्रैविटी की स्थिति कायम नहीं की जा सकती है। यह महज एक कल्पना भर है। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में टेलिस्कोप के सहयोग से सूर्य और चंद्रमा को देखने की तरकीब समझाते हुए रात में तारों के गुच्छ व पुच्छल तारों को देखने की व्यवस्था को समझाया। बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन बारह राशियों व नक्षत्रों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस सत्र में विभिन्न राशियों और नक्षत्रों का चक्रमण पथ, काल और प्रभाव को विस्तार से रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, प्रयोगशाला में रखे गए उपकरणों को बारीकी से समझाया जायेगा ताकि उसका प्रयोग सरलता से किया जा सके। इस मौके पर बीडीओ दीपक सिंह, बीईओ अनूप गुप्ता, एडीओ पंचायत अनिल वर्मा, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक रेयाज़ अहमद, संजय कुमार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed