फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers protest for old pension

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest for old pension
विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित उप्र माध्यमिक शिक्षक स? - फोटो : BALLIA
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई है।
विज्ञापन

प्रादेशिक उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधकों से वेतन-वितरण का अधिकार छीन लिया गया है। इसके बाद चयन बोर्ड का गठन कर वेतन व पेंशन का कोषागार से देेने की व्यवस्था की गई। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक के अनियमित कार्यों को प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने राकेश कुमार ने और बढ़ा दिया है। इसकी जांच के हम विरोधी नहीं लेकिन दुर्भाग्यवश अध्यापकों के वेतन के नाम पर उनका शोषण हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। विगत नवंबर 2021 से चयन बोर्ड से चयनित अध्यापक जो वेतन पा रहे है उनकी नियुक्ति की जांच का अधिकार जिविनि को नहीं है। मृतक आश्रित जो पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक से नियुक्त हैं उनका वेतन नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शिक्षकों से संगठित होकर संघर्ष करने को कहा। धरना सभा को उमांशकर सिंह, केदार नाथ सिंह, लल्लन सिंह, दिनेश सिंह, सुरेंद्र नाथ शुक्ल, अनिल पांडेय, दिनेश सिंह, रघुनाथ सिंह, अमर नाथ सिंह, अशोक सिंह, भरत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, आदित्य पांडेय, गोवर्धन पांडेय ब्यूटी सिंह, मनोज कुमार, अशोक पांडेय, जयशेर बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता अशोक सिंह तथा संचालन मंडलीय मंत्री दिनेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed