फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers expressed displeasure over not receiving November salary

Ballia News: नवंबर का वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

Sun, 24 Dec 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers expressed displeasure over not receiving November salary
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्य समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक नगर के मालगोदाम रोड स्थित वैदिक बाल विद्यामंदिर में रविवार को आयोजित हुई। जिसमें शिक्षकों को नवंबर माह का वेतन अब तक नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण के आड़ में वेतन भुगतान बाधित किया जा रहा है। बैठक में 11 जनवरी को नगर के मुरली मनोहर टाउन इंटर काॅलेज में आयोजित होने वाले संगठन का 60 वां वार्षिक जनपदीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि देवेंद्र नाथ मिश्र, उप्र अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र सिंह होंगे। बैठक को अशोक सिंह, सत्येंद्र पांडेय, देवकुमार सिंह, दिनेश सिंह, गोर्वधन पांडेय, संजय उपाध्याय, ब्रजेश पांडेय, अमरनाथ सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed