फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers boil over the action of Deoria police

देवरिया पुलिस की कार्रवाई से शिक्षकों में उबाल

Fri, 07 May 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers boil over the action of Deoria police
बलिया। देवरिया जनपद के शिक्षक आशीष यादव की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले में बीएसए देवरिया ने जिलाधिकारी से पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग थी। इसके बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताया है। साथ ही देवरिया जिला प्रशासन के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव भी पारित किया है। संगठन के प्रदेश मंत्री / मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों देवरिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपाती, ब्लॉक बनकटा के सहायक अध्यापक आशीष कुमार यादव की पुलिस द्वारा अकारण पिटाई की गई। इसमें उनकी हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। मामले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन से दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed