फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers blocked the road demanding removal of dumping ground near SC College

Ballia News: एससी कॉलेज के पास बने डंपिंग ग्राउंड हटाने को लेकर शिक्षकों ने किया जाम

Wed, 07 Aug 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers blocked the road demanding removal of dumping ground near SC College
कूड़ा उठान और मनमाने तौर पर काॅलेज कैंपस के पास डंपिंग ग्राउंड बनाने को लेकर मंगलवार को नगर पालिका कर्मी और सतीश चंद्र कॉलेज के शिक्षक आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस भी हुई। इतना ही नहीं कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने के आए नपा के वाहन को रोक दिया तथा विरोध में सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

शिक्षकों का आरोप था कि पूर्व में की गई लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद नपा प्रशासन ने कॉलेज परिसर के पास डंपिंग ग्राउंड बना दिया है, जिससे निकलने वाली दुर्गंध से कॉलेज में छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। नपा के ईओ सुभाष कुमार ने एक सितंबर से कॉलेज कैंपस के पास कूड़ा डंप नहीं करने का आश्वासन दिया। तब जाकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जाम समाप्त किया। शिक्षकों का आरोप था कि 20 जुलाई को नपा के ईओ से लिखित शिकायत कर कॉलेज कैंपस के पास बने डंपिग ग्राउंड को हटाने की मांग की थी। जिस पर ईओ ने एक सप्ताह का समय लिया था। लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने कूड़ा डंप करना बंद नहीं किया। जबकि वहां श्रीलक्ष्मीराज देवी इंटर कॉलेज और सतीश चंद कॉलेज महाविद्यालय स्थित है, जहां प्रति दिन करीब पांच हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते है। बरसात के दिनों में कूड़ा से निकलने वाली दुर्गंध से कक्षा संचालन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर मान सिंह, संजय ठाकुर, बैंकुठ नाथ पांडेय, डॉ.मुनेश कुमार, डॉ.ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार के अलावा नपा के ईओ सुभाष कुमार, सभासद सुमित मिश्रा गोलू, प्रेरक गुप्ता, सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed