{"_id":"6520325a247b76a44b0f5807","slug":"teacher-suspended-for-misbehaving-with-class-three-student-in-ballia-bsa-takes-action-2023-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बलिया में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत में अध्यापक निलंबित, बीएसए ने कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बलिया में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत में अध्यापक निलंबित, बीएसए ने कार्रवाई
Fri, 06 Oct 2023 09:44 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 06 Oct 2023 09:44 PM IST
सार
बलिया के रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संवरूपुर अनुसूचित बस्ती में तैनात शिक्षक देवेंद्र भारती को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय संवरूपुर अनुसूचित बस्ती में तैनात शिक्षक देवेंद्र भारती को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप लगे थे। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के उक्त विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अध्यापक द्वारा गलत हरकत करने की शिकायत पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही साबित पाए गए।
विज्ञापन
बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सहायक अध्यापक अध्यापक देवेंद्र भारती को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय लखुसराय डंडारी शिक्षा क्षेत्र नगरा से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन