फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher got angry when student went to school wearing a cap teacher beat him

Ballia : टोपी पहन कर स्कूल गए पर गुरूजी हुए नाराज, छात्र को शिक्षक ने पीटा, एफआईआर दर्ज

Thu, 26 Dec 2024 05:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 05:57 PM IST
सार

बलिया में ठंड से बचने के लिए स्कूल बच्चे ने टोपी क्या पहन ली गुरू जी को ये नागवार गुजरा। शिक्षक ने छात्र को पीट दिया और छात्र जब घर पहुंचा तब घर वालों को आपबीती बताई जिस पर घर वालों ने थाने में तहरीर दी है और मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Teacher got angry when student went to school wearing a cap teacher beat him
बच्चे की पिटाई की शिकायत पहुंची थाने - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ठंड से बचने के लिए एक स्कूली बच्चे को टोपी पहना उस वक्त भारी पड़ गया, जब शिक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घर गए बच्चे ने पिता से आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में बीते बुधवार को मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई में जुट गई है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 जयप्रकाश नगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व.कन्हैया प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरा पुत्र श्लोक कुमार गुप्ता कस्बा स्थित नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है।

विज्ञापन


बीते 20 दिसंबर को श्लोक टोपी पहन कर स्कूल गया था। इसको लेकर अध्यापक जितेंद्र कुमार राय ने मेरे पुत्र के साथ अभद्रता किया गया और अनर्गल आरोप लगाया। 21 दिसंबर को मैनें इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से किया। मेरी शिकायत से नाराज शिक्षक द्वारा 22 दिसंबर को बुरी तरह मारा पीटा गया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि अनिल कुमार गुप्ता की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, नवभारत चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक दीनबंधु ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी शिक्षक को विद्यालय से निकल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed