फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teacher beats up student who went to school wearing a cap, case filed

Ballia News: टोपी पहन कर स्कूल गए छात्र को शिक्षक ने पीटा, मुकदमा

Fri, 27 Dec 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teacher beats up student who went to school wearing a cap, case filed
चितबड़ागांव। ठंड से बचने के लिए एक स्कूली बच्चे को टोपी पहनकर स्कूल आने पर शिक्षक ने पीट दिया। घर गए बच्चे ने पिता से आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 जयप्रकाश नगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुत्र श्लोक कुमार गुप्ता कस्बा स्थित नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। बीते 20 दिसंबर को श्लोक टोपी पहन कर स्कूल गया था। इसको लेकर अध्यापक जितेंद्र कुमार राय ने मेरे पुत्र को पीट दिया। 21 दिसंबर को मैंने इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की। थाना प्रभारी प्रशांत चौधरी ने बताया कि अनिल कुमार गुप्ता की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, नवभारत चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक दीनबंधु ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी शिक्षक को विद्यालय से निकल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed