फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   TD college me namankan ke dauran marpeet

टीडी कॉलेज में नामांकन के दौरान मारपीट

Mon, 17 Oct 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 17 Oct 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
TD college me namankan ke dauran marpeet
टीडी कालेज चौराहे पर छात्रों में मारपीट होने के बाद उन्हे दौड़ाते चौक ी प्रभारी पंकज अंबष्ट।
नगर के टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन कार्य गहमागहमी के बीच हुआ। टेंपो हाई करने के चक्कर में दो छात्र गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दो छात्र घायल हो गए। हालांकि पुलिस की सतर्कता से छात्रों में खूनी संघर्ष होने से बच गया। हालांकि  इस मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन



सोमवार की सुबह 10 बजे से ही टीडी कॉलेज में नामांकन शुरू हो गया। छात्रनेता अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए  टीडी कॉलेज चौराहे पर जुट रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सौरभ सिंह समर्थकों संग स्वतंत्रतासेनानी रामदहिन ओझा के प्रतिमा के पास सभा कर रहे थे। इसी दौरान अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार के समर्थकों ने लाठी-डंडे से उनपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहले से तैनात सिविल लाइन चौकी प्रभारी ने तत्काल उपद्रवी छात्रों को दौड़ा लिया और कु छ छात्रों की पिटाई भी कर दी। जिससे नाराज छात्रों ने ईट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देखकर चौकी प्रभारी ने वायरलेस से पुलिस को अलर्ट करते हुए वज्र वाहन भी बुला लिया। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के समीप हनुमान मंदिर के पास सौरभ सिंह गुट के कुलदीप ओझा की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। वहीं टीडी कालेज चौराहे के पास दीपक तिवारी को पीट दिया गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर कुलदीप ओझा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मारपीट में किसी के घायल होने की जानकारी मुझे नहीं है और न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed