फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   TB testing to be available for 50 rupees at Kalpnath Rai Medical College

Ballia News: कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज में 50 रुपये में टीबी की होगी जांच

Mon, 19 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
TB testing to be available for 50 rupees at Kalpnath Rai Medical College
कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज कसारा में टीबी मरीजों की बलगम जांच सुविधा शुरू हो गई है। यह जांच केवल 50 रुपये में होगी। जिससे मरीजों को तत्काल उपचार मिलने में मदद मिलेगी। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग में यह सुविधा उपलब्ध है। इससे मरीजों को जांच के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। श्वसन तंत्र विभाग के सहायक प्रोफेसर सुमित आर्या ने बताया कि पहले संदिग्ध मरीजों को बाहर भेजा जाता था। अब जांच रिपोर्ट जल्द मिलने से उपचार भी जल्द शुरू हो सकेगा। डॉ. आर्या ने बताया कि बलगम जांच के बाद दवा प्रतिरोधक क्षमता की जांच की सलाह भी दी जाती है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक मनीष राय ने कहा कि संस्थान की प्राथमिकता मरीजों को कम समय और खर्च में चिकित्सा सुविधाएं देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed