फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Target given to get 50 thousand vaccines in five days

पांच दिनों में 50 हजार वैक्सीन लगवाने के दिया लक्ष्य

Fri, 07 Jan 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Target given to get 50 thousand vaccines in five days
नवागत जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहले दिन से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार की देर शाम को उन्होंने कोविड वैक्सिनेशन और चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। कोविड वैक्सीन के मामले में प्रगति ठीक नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एक एमओआईसी को प्रतिदिन कम से कम 200 वैक्सीन लगवाने का टारगेट दिया। कहा कि अगले पांच दिनों में 50 हजार वैक्सीन लगनी चाहिए।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन की प्रगति खराब होने पर डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड से संबंधित सही सटीक डाटा उपलब्ध नहीं कराया जा सका। कुछ एमओआईसी के बैठक में अनुपस्थित थे। इस पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। चेतावनी देते हुए अगले 5 दिन में 50 हजार टीकाकरण का लक्ष्य दिया। कहा कि अब तक पहली या दूसरी डोज से जो भी छूट गए हैं, उनका टीकाकरण हो जाना चाहिए। चुनाव से जुड़ी समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों से सभी विधानसभा से जुड़ी फीडबैक ली। कहा कि चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया की पूरी जानकारी कर लें। बैठक में सीडीओ, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव व राहुल यादव, सीएमओ डॉ नीरज पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह सहित चुनाव के विभिन्न कार्यों के प्रभारी व अपर प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed