फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tap connection reached only 29.5 percent families

Ballia News: 29.5 फीसदी परिवारों तक ही पहुंचा नल कनेक्शन

Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tap connection reached only 29.5 percent families
जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर पानी देने की योजना अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। प्रत्येक परिवार को अभी भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। जिले के 29.5 फीसदी परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंच सका है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है अभी परियोजनाएं संचालित हैं और वर्ष 2025 तक सभी परिवारों को शुद्ध पेयजल के लिए कनेक्शन का कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 से संचालित जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिकताओं में है। मिशन के तहत हर घर नल योजना के तहत सभी घरों तक पेयजल कनेक्शन पहुंचाने का निर्देश शासन ने दिया है। इसको लेकर शासन स्तर पर लगातार मॉनीटरिंग की जाती है। इसके बावजूद नल कनेक्शन का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। जल निगम ग्रामीण की ओर से शासन को भेजी रिपोर्ट को देखें तो जिले में कुल परिवारों के सापेक्ष अबतक महज 29.5 फीसदी ही कनेक्शन किए गए हैं। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सतही जल परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। लिहाजा पूर्व से संचालित पानी टंकियों से ही कनेक्शन दिए जा रहे हैं। संचालित परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ही सभी परिवारों तक कनेक्शन पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

134 परियोजनाएं ही ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित
जिले में पूर्व से संचालित 198 पेयजल परियोजनाओं के सापेक्ष 134 परियोजनाएं ही ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की गईं हैं। जल निगम की ओर से 64 परियोजनाएं संचालित की जाती हैं। ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित अधिकांश परियोजनाएं लड़खड़ाती चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल परिवार - 437319
नल कनेक्शन परिवार- 129371
नल कनेक्शन देने का कार्य चल रहा है। ऐसे तीन बड़ी परियोजनाएं संचालित हैं जो वर्ष 2025 तक पूरा होंगी। इसके बाद सभी परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंच जाएगा।
- मुकीम अहमद, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed