फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tanchema, two arrested with cartridges

फेफना व स्वाट टीम ने दो शातिर लूटेरे को किया गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tanchema, two arrested with cartridges
बलिया। फेफना पुलिस और स्वॉट टीम ने फेफना स्टेशन मोड़ के पास से शनिवार को दो बदमाशों को दो तमंचा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

फेफना पुलिस के अनुसार सागरपाली बाजार में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो लुटेरे फेफना स्टेशन मोड़ पर खड़े हैं और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। टीम ने दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम क्रमश: रविशंकर पांडेय उर्फ कल्लू पंडित पुत्र श्रीनिवास पांडेय निवासी जनऊपुर थाना गड़वार तथा देवानंद कुमार पांडेय उर्फ सिंटू पांडेय पुत्र शिवाशंकर पांडेय निवासी जनऊपुर थाना गड़वार बताया। दोनों के पास एक-एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया। दोनों ने बताया कि साथियों के साथ मिलकर 27 मई 2019 की रात सुपारी लदे दो ट्रकों को जनपद गोरखपुर के भाटपार के पास से लूट लिया था। दोनों के विरूद्घ गोरखपुर जिला के बड़हलगंज, फेफना में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed