फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   talaq -talaq-talaq in ballia

विदेश से पति ने फोन पर कहा तलाक-तलाक-तलाक

Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
talaq -talaq-talaq in ballia
बलिया। तीन तलाक को लेकर कानून बनने के बाद भी इस तरह के मामलों में कमी नहीं आ रही है। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकारियां गांव में भी इस तरह का मामला सामने आया है। नाजिश बेगम का निकाह मऊ के रामपुर थाना क्षेत्र के ढिलाई फिरोज निवासी कुतुबद्दीन उस्मानी के साथ 2018 में हुआ था। निकाह के तीन माह बाद ही पति कतर (विदेश) चला गया। नाजिश के अनुसार पति के विदेश जाने के बाद ननद का लड़का उसपर गंदी निगाह रखने लगा। जब उसने इसकी शिकायत शौहर से की तो वह भड़क गया और बीते 28 जुलाई 2020 को फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने नाजिश को घर से निकाल दिया। तब से वह गड़वार थाने का चक्कर लगा रही थी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को नाजिश एएसपी से मिली तो उन्होंने महिला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नाजिश के अनुसार उसकी ननद का लड़का उस पर गंदी नजर रखता था। वह कई बार उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास भी कर चुका था। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत 28 जुलाई 2020 को फोन पर पति से की। पति नाजिश की शिकायत सुनते ही भड़क गया और कहने लगा कि अब तुम्हें नहीं रखूंगा। फोन पर ही उसने तीन बार तलाक भी बोल दिया। उस समय नाजिश ससुराल में ही थी। जैसे ही शौहर के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई कि कुतुबद्दीन ने तीन तलाक दे दिया है, उन्होंने नाजिश को घर से निकाल दिया। तब नाजिश मायके आ गई, इसके बाद से उसके पति ने फोन नहीं किया। यही नहीं उसने नाजिश के नंबर को अपने फोन में ब्लाक भी कर दिया है। नाजिश अपनी शिकायत लेकर गड़वार थाने गई तो वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कई माह तक थाने का चक्कर लगाने के बाद वह शुक्रवार को एएसपी संजय कुमार के पास पहुंची। नाजिश ने बताया कि शादी के 12वें माह में उसकी एक बेटी पैदा हुई जो अब दो वर्ष की होने वाली है।
विज्ञापन

नाजिश का कहना है कि यदि उसका पति साथ रखने को तैयार हो तो उसे ससुराल में रहने से कोई गुरेज नहीं है। वह अब भी ससुराल के लोगों से नफरत नहीं करती। उन लोगों ने उसे तलाक की वजह से ही घर से निकाला है, इसमें उनका कोई गुनाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया हैं कि जांच करे। यदि सत्यता पाई जाय तो नियमानुसार कार्रवाई करें।
संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed