{"_id":"031ebb2b8c4d8a5a75225997c60e1b72","slug":"taking-action-against-eleven-students-for-using-unfair-menance-in-board-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करते पकड़े गए 11 छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करते पकड़े गए 11 छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा सुबह की पाली में हुई और दोपहर बाद दूसरी पाली में हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा कराई गई। बैरिया के सुदिष्टपुरी इंटर कालेज में अर्थशास्त्रत्त् की परीक्षा में नकल करते हुए 11 छात्र पाए गए, जिन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उड़न दस्ते परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जांच करते रहे। जबकि परीक्षा केंद्रों पर माकूल सुरक्षा व्यवस्था नहीं रही। शनिवार को भी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल होने के बावजूद जिले के आला अफसर चुप्पी साधे रहे। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र और शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई गई।
सुबह की पाली में बैरिया क्षेत्र के सुदिष्टपुरी इंटर कालेज पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने नकल सामग्री के साथ 11 परीक्षार्थियों को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन
उधर परीक्षा के तीसरे दिन भी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था लचर देखी गई। वहीं स्ट्रेेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती नहीं होने के कारण नकल माफियाओं के चेहरे पर सिकन नहीं दिखी।
इससे पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों की निगरानी के लिए हर साल परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों का गठन कर दिया जाता था, जो बोर्ड परीक्षा के पहले दिन से ही केंद्रों पर भ्रमण कर नकल रोकने का प्रयास करते थे।
इस बार पता नहीं किन परिस्थितियों में परीक्षा शुरू होने के तीन दिन बाद भी जिला प्रशासन ने स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट का गठन नहीं किया है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर शिक्षा माफिया मनमानी में लगे हुए हैं।
इससे प्रशासन द्वारा निष्पक्ष्ा परीक्ष्ाा कराने को लेेकर तरह- तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। परीक्ष्ाा वहीं माकूल सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में केंद्र व्यवस्थापकों को सुरक्षा की चिंता सता रही है।
बोर्ड परीक्षा के पहले जिलाधिकारी ने जिस तरीके से केंद्रों के निर्धारण की जिम्मेदारी ली थी। उससे लगा था कि इस बार जिला प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने में सफल होगा।
वहीं परीक्षा की शुरुआती स्थिति को देख ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन बोर्ड परीक्षा को लेकर पूरी तरह से उदासीन है। जिसके चलते ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थ्ाा लचर दिखी।
वहीं इस संबंध में एडीएम खेमपाल सिंह ने बताया कि जल्द स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी जाएगी। कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाएगी।