फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take special precautions to avoid black fungus: CMO

ब्लैक फंगस से बचने के लिए बरतें विशेष सावधानी: सीएमओ

Wed, 26 May 2021 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Take special precautions to avoid black fungus: CMO
बलिया। ऐसे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति जिनका शुगर कंट्रोल नहीं रहता। कैंसर का भी उपचार करा रहे हों या अन्य किसी रोग के लिए स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक दवा का ज्यादा मात्रा में सेवन कर रहे हों या फिर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हों, उन्हें ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा रहता है। इससे बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बाते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कही। बताया कि म्यूकार माइकोसिस इंफेक्शन अर्थात ब्लैक फंगस दुर्लभ बीमारी है। यह एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलती हैं। लेकिन ऐसे मरीज जिन्हें पूर्व से कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोगियों, अस्थमा और टीबी के साथ ही साथ कोरोना की बीमारी है, तो उन्हें ब्लैक फंगस की बीमारी से ज्यादा जागरूक रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कमजोर इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) वाले लोगों को इस ब्लैक फंगस बीमारी से अधिक खतरा है। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस मरीज के दिमाग, फेफड़े, स्किन पर सीधे अटैक करता है और आंखों की रोशनी तक इस रोग के कारण जा सकती है। ऐसे में मरीज को यदि किसी भी रूप से दांत दर्द, दांत टूटना, जबड़ो में दर्द, धुंधला दिखना, सांस में परेशानी होना या आंखें लाल होना सहित पलकों पर सूजन दिखाई देती है तो तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सक से जांच करवाते हुए सजगता बरतकर बचाव का सशक्त माध्यम अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed