फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take help of Kovid Command Center in getting Kovid admitted to the patient: CMO

कोविड मरीज को भर्ती करवाने में लें कोविड कमांड सेंटर की मदद: सीएमओ

Wed, 21 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Take help of Kovid Command Center in getting Kovid admitted to the patient: CMO
बलिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कोरोना उपचाराधीनों के परिजनों से अपील की है कि यदि उन्हे मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना है तो इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) की मदद लें। आईसीसीसी के हेल्पलाइन नंबर्स पर फोन करने पर बेड की उपलब्धता की जानकारी मिलने के साथ-साथ मरीज को भर्ती कराने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपने मन से मरीज को किसी भी अस्पताल में ले जाना उसके जान पर भारी पड़ सकता है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड मरीज को अगर किसी किस्म की परेशानी हो तो अस्पताल ले जाने में बिल्कुल न हिचकिचाएं। लेकिन अपने मन से अस्पताल न ले जाएं। ऐसा करने पर अगर संबंधित अस्पताल में बेड की दिक्कत हुई तो इलाज में देरी खतरनाक हो सकती है। सीएमओ ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की मदद के लिए जिले में रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) को सक्रिय किया गया है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहना चाहिए। अगर यह स्तर 95 से नीचे आ रहा है तो फौरन आरआरटी को बताएं और मरीज को भर्ती करवाने के लिए आईसीसीसी के हेल्पलाइन नंबर 05498220827, 05498221856 ,05498 223918 9454417979 पर सूचित कर दें। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील रहते हैं। इन पर सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस, सुलभ अस्पताल तक पहुंचाने की सुविधा और अन्य सभी मार्गदर्शन मिल सकेंगे। कोविड मरीज के संपर्क में आए लोगों के बारे में सर्विलांस टीम को सही-सही जानकारी दें ताकि बीमारी की रोकथाम में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed