फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Take action against illegal private hospitals: DM

अवैध निजी अस्पतालों पर करें कार्रवाई : डीएम

Tue, 29 Apr 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Take action against illegal private hospitals: DM
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुलार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम ने सीएमओ एवं सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों, सीएचसी से सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता रखने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने, रोगी कल्याण समिति के बजट का सदुपयोग करने व आशाओं सहित सभी रिक्त पदों पर चयन की कार्रवाई की जाए। समय से आशाओं का भुगतान किया जाए। सभी अस्पतालों में एक्सरे आदि मशीन को क्रियाशील रखने को कहा। बिना पंजीकृत एवं मानक विहीन निजी अस्पताल संचालित पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के दौरान 100 डेज टीबी मुक्त अभियान कार्यक्रम में गलत फीडिंग पाए जाने पर सीएचसी रसड़ा के सीएचओ व एसटीएस के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आकांक्षात्मक विकास खंडों में स्वास्थ्य विभाग के इंडिकेटर्स की प्रगति समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रगति करने के निर्देश दिए। कहा कि लो बर्थ वेट पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा में सभी कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन में अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सापेक्ष सीएचसी बैरिया एवं बलिया सदर में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकहर व दुबहड़ को संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने संस्थागत प्रसव की प्रगति समीक्षा के दौरान सीएचसी चिलकहर व दुबहड़ में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को आशाओं के साथ बैठक कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान योजना एवं नियमित टीकाकरण में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान शून्य प्रगति वाले सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्ययोजना बनाकर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करते हुए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। उन्होंने आभा आईडी बनाने के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन, सीएमएस डॉ. सुजीत कुमार यादव एवं डीपीएम राजशेखर सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed