बलिय। नगर के वार्ड नंबर -13 टैगोर नगर श्रीराम विहार कॉलोनी के रहवासियों का बरसात के मौसम बुरा हाल है। कॉलोनी में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अबतक समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने चहुंओर पानी पसरा है और लोग उसे होकर आने-जाने को लाचार हैं।
एक तरफ लगातार हो रही बारिश का पानी दूसरी तरफ नाले का गंदा पानी के बीच मोहल्ले वासियों को जीवन यापन करना पड़ रहा है। यह स्थिति हर साल बरसात के मौसम बनी रहती है। अगर समय रहते अगर नगर पालिका प्रशासन इस पर ठोस कार्रवाई कर दी होती तो शायद मोहल्लावासियों को ऐसी जिल्लत भरी जिंदगी से दो चार जीना नहीं पड़ता। अब तो हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि एक तरफ कोरोना महामारी की मार दूसरी तरफ गंदे पानी से निकल रही सड़ांध लोगों को तिल-तिल कर मार रही है। विनय सिंह, पूर्व सभासद ने कहा कि टैगोर नगर श्रीराम विहार कॉलोनी में लंबे समय से बरसात का पानी निकासी एवं गंदी नालियों की सफाई के लिए नगर पालिका के संबंधित अधिकारी को अवगत कराया गया। लेकिन नपा प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस पहल नहीं ली गई। अब तो आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं। अमित सिंह, छात्रनेता ने कहा कि बरसात के पानी एवं गंदे नाले के पानी की भराव को लेकर कई बार नगर पालिका अधिशासी अभियंता को अवगत कराया गया। विभाग की ओर से इस मामले को कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हर बरसात के मौसम में यही हाल रहता है। अनिता सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि बरसात के पानी एवं गंदे नाले के पानी का घर के सामने घर के अंदर तक प्रवेश हो जाने के कारण महिलाओं को खास तौर से तरह तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोई आपात स्थिति में कार्य आ जाता है तो घर से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है।श्वेता प्रिया सिंह ने कहा कि लम्बे समय से मोहल्ले में हुए जलभराव से विषैले जीव जंतु का भय बना हुआ है। दूसरी तरफ कोरोना काल में संक्रमण फैलने की आशंका तेज हो गई है। ऐसे में महिलाएं क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नपा बलिया ने कहा कि बरसात के पानी एवं गंदे नाले की पानी की निकासी तत्काल से तत्काल कराई जाएगी, जो एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा।