फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swine flu testing kits have arrived at the district hospital

Ballia News: जिला अस्पताल में पहुंची स्वाइन फ्लू जांच किट, जल्द शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच

Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Swine flu testing kits have arrived at the district hospital
जिला अस्पताल के नए भवन ​स्थित पैथालाजी में ब्लड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
बलिया। बदलते मौसम, बारिश और उमस के बीच सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और तेज बुखार के मरीज बढ़ने के बीच जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की तैयारी पूरी हो गई है। जांच किट अस्पताल पहुंच गई है और जल्द ही लक्षण वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच शुरू होगी। शासन के निर्देश पर मरीजों की निगरानी के लिए दो ओपीडी को फ्लू ओपीडी बनाया गया है। चिकित्सकों को संदिग्ध मरीजों की पहचान कर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इन दिनों फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना करीब 140 ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, केवल लक्षणों के आधार पर एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि नहीं की जा सकती। बाल रोग ओपीडी में भी रोजाना करीब 40 बच्चे तेज बुखार, सिरदर्द और शरीर में अकड़न जैसी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक एक बालिका समेत दो स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी है। दोनों मरीज वर्तमान में लखनऊ में रह रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हाल में बेल्थरारोड के पशुहारी गांव में एक परिवार में तीन मौतों के बाद स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर गांव में सैंपलिंग भी कराई गई थी, लेकिन जांच में किसी में लक्षण नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed