{"_id":"6aa99520e0ab1ed3da0c8dad","slug":"swine-flu-testing-kits-have-arrived-at-the-district-hospital-ballia-news-c-190-1-ana1001-172944-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिला अस्पताल में पहुंची स्वाइन फ्लू जांच किट, जल्द शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिला अस्पताल में पहुंची स्वाइन फ्लू जांच किट, जल्द शुरू होगी आरटीपीसीआर जांच
जिला अस्पताल के नए भवन स्थित पैथालाजी में ब्लड जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
Link Copied
बलिया। बदलते मौसम, बारिश और उमस के बीच सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और तेज बुखार के मरीज बढ़ने के बीच जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की तैयारी पूरी हो गई है। जांच किट अस्पताल पहुंच गई है और जल्द ही लक्षण वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच शुरू होगी। शासन के निर्देश पर मरीजों की निगरानी के लिए दो ओपीडी को फ्लू ओपीडी बनाया गया है। चिकित्सकों को संदिग्ध मरीजों की पहचान कर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इन दिनों फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना करीब 140 ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, केवल लक्षणों के आधार पर एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि नहीं की जा सकती। बाल रोग ओपीडी में भी रोजाना करीब 40 बच्चे तेज बुखार, सिरदर्द और शरीर में अकड़न जैसी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक एक बालिका समेत दो स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी है। दोनों मरीज वर्तमान में लखनऊ में रह रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। हाल में बेल्थरारोड के पशुहारी गांव में एक परिवार में तीन मौतों के बाद स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर गांव में सैंपलिंग भी कराई गई थी, लेकिन जांच में किसी में लक्षण नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।