फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swatantrata Senani Express pelted with stones; passenger injured.

Ballia News: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, यात्री घायल

Thu, 01 Oct 2026 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Swatantrata Senani Express pelted with stones; passenger injured.
नई दिल्ली से जयनगर जा रही डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर बुधवार को बलिया रेलवे स्टेशन से पहले किसी ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से जनरल कोच में सफर कर रहा एक यात्री घायल हो गया। मामले में आरपीएफ छपरा के हेड कांस्टेबल की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरपीएफ छपरा के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में स्कोर्ट ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रेलवे हेल्पलाइन 139 पर ट्रेन पर पथराव की सूचना मिली। जीआरपी कंट्रोल रूम गोरखपुर से जानकारी दी गई कि ट्रेन के इंजन की ओर लगे जनरल कोच पर बलिया रेलवे स्टेशन से पहले किसी ने पत्थर फेंका है। पथराव में जनरल कोच में यात्रा कर रहे सुशील कुमार के पैर में चोट लगी। वह नई दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रहे थे और सीतामढ़ी के भासर टोला, कोरियाही वार्ड नंबर आठ के निवासी बताए गए हैं। ट्रेन के छपरा पहुंचने पर घायल यात्री का रेलवे चिकित्सक ने उपचार किया। जीआरपी के थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। पत्थरबाजी करने वाले की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed