फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Swami Prasad Maurya said under dual-engine government corruption reigns supreme in ballia

UP: बलिया में विपक्ष पर जमकर बरसे स्वामी प्रसाद, बोले- डबल इंजन की सरकार में सर्वत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला

Sat, 20 Sep 2025 06:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा की भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said under dual-engine government corruption reigns supreme in ballia
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सर्वत्र भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उनका बचाव कर रही है।

विज्ञापन


क्या है मामला 
नगर के मैरिज हॉल में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार दुर्भावनावश विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सरकार अराजकता की शिकार हो गई है। उसके मंत्री अपनी उपेक्षा का रोना रो रहे हैं। अफसर उनकी बात नहीं सुनते। जब मंत्रियों की यह स्थिति है तो आम जनता की क्या हालत होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व गुरु का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बन गई है। सरकारी प्रतिष्ठान बेचे जा रहे हैं। देश को खोखला कर सरकार उद्योगपतियों को मालामाल कर रही है। योगी सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलवाना सरकारी गुंडागर्दी है। किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य देने का वादा करने वाली सरकार में किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: भाजपा कार्यकर्ता को दरोगा ने मारा थप्पड़, धरने पर बैठे पार्टी के नेता; निलंबन के बाद माने लोग

शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए मौर्य ने कहा कि हर 400-500 मीटर की दूरी पर शराब की दुकानें खुल रही है। वहीं, सरकारी स्कूलों को बंद कर सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि 6 से 14 साल के बच्चों को अनिवार्य एवं निशुल्क शिक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन बच्चे शिक्षा से वंचित हैं।

छुट्टा जानवर खेत में फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। नौकरी दुर्लभ हो गई है। देश बदहाल है और महंगाई आसमान छू रही है। सरकार के कार्यकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं का ही उत्पीड़न हो रहा है। 

एक सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू होना चाहिए, ताकि अमीर गरीब सभी के बच्चों को समान शिक्षा सुलभ हो सके। उन्होंने कहा कि 2027 में बीजेपी सरकारी की विदाई तय है। इसलिए जनता को सजग करने के लिए प्रदेश व्यापी भ्रमण किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed